स्मार्टफोन मार्केट में हर साल नए-नए मिड-रेंज फोन लॉन्च होते हैं, लेकिन जब बात स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स की आती है तो Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 Fusion जैसे फोन यूज़र्स का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं।
दोनों ही स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं, इसलिए कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इनमें से कौन सा फोन खरीदना बेहतर रहेगा। दोनों ही काफी पॉपुलर फोन है ₹30,000 के प्राइस में किसी एक फोन को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है।
जहां एक तरफ Nothing Phone 4a अपनी यूनिक Glyph लाइटिंग डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और आकर्षक लुक के लिए जाना जाता है। वहीं दूसरी तरफ Motorola Edge 70 Fusion बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस के कारण मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है।
इस ब्लॉग में हम Nothing Phone (4a) और Motorola Edge 70 Fusion का डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के आधार पर पूरा comparison करेंगे।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी ( Design And Build Quality)
Nothing Phone 4a में Transparent back panel में अलग-अलग textures दिए गए हैं। साथ ही फोन में Glyph Lighting System भी देखने को मिलता है। इसमें 7 square-shaped lights हैं जिनमें कुल 63 mini LEDs लगी हुई हैं। यह लाइट्स notifications, calls और music के साथ sync होकर एक अलग visual experience देती हैं।
Motorola Edge 70 Fusion वेगन लेदर बैक डिजाइन के साथ आता है। Moto Edge 70 Fusion में IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिलता है। लेकिन Nothing Phone 4a में IP64 की रेटिंग मिलती है।
दोनों ही स्मार्टफोन में प्लास्टिक फ्रेम मिलता है और दोनों ही स्मार्टफोन में बटन की पोजीशन लगभग एक समान है लेकिन Nothing Phone 4a में एक एडिशनल बटन मिलता है जिससे कई सारे फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
डिजाइन के मामले में Nothing Phone 4a ज्यादा आकर्षक विकल्प साबित होता है। लेकिन प्रोटेक्शन के मामले में Moto Edge 70 Fusion थोड़ा बेहतर साबित होता है।
Display Comparison (डिस्प्ले कंपैरिजन )
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों ही फोन में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। Nothing Phone 4a में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है और 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। वहीं Moto Edge 70 Fusion में क्वाड कर्व डिस्प्ले दिया गया है और 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। लेकिन रियल लाइफ में उपयोग करने पर कोई डिफरेंस महसूस नहीं होता है। दोनों ही स्मार्टफोन में सिमिलर डिस्प्ले सेटिंग देखने को मिल जाती है जहां आप अपने पसंद के अनुसार कलर को सेट कर सकते हैं।
Nothing Phone 4a में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है , वहीं Moto Edge 70 Fusion में 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है।
आउटडोर में यूज करने पर दोनों ही स्मार्टफोन की डिस्प्ले साफ और ब्राइट नजर आती है। लेकिन Nothing Phone 4a की तुलना में Moto Edge 70 Fusion की डिस्प्ले थोड़ा ज्यादा ब्राइट नजर आती है।
वीडियो एक्सपीरियंस की बात करें तो दोनों ही फोन में वीडियो देखने पर अच्छे कलर मिलते हैं साथ ही दोनों फोन में स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट भी मिलता है। यूट्यूब पर वीडियो देखने पर दोनों ही स्मार्टफोन में HDR का सपोर्ट देखने को मिल जाता है और Netflix में HDR का सपोर्ट नहीं मिलता है।
डिस्प्ले प्रोटेक्शन की बात करे तो Nothing Phone 4a में गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है और वहीं Moto Edge 70 Fusion में MLT–STD 810H का सपोर्ट मिलता है।
Performance & Benchmarks (परफॉर्मेंस और बेंच मार्क्स)
परफॉर्मेंस के बात करें तो Nothing Phone 4a और moto Edge 70 Fusion दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen4 प्रोसेसर मिलता है। जिसका Antutu स्कोर 1.1मिलियन के आसपास आता है।
Nothing Phone 4a LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है और Moto Edge 70 Fusion LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। जिससे दोनों ही स्मार्टफोन में गेमिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग आसानी से कर पाएंगे। हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने से स्मूद स्क्रोलिंग कर पाएंगे।
सॉफ्टवेयर और यूआई (Software and UI )
सॉफ्टवेयर और यूआई की बात करे तो Nothing Phone 4a में एंड्रायड 16 के साथ 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और Moto Edge 70 Fusion में Hello UI के साथ एंड्रॉयड 16 मिलता है। Nothing Phone 4a में 3 साल का OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का दावा है और वहीं Moto Edge 70 Fusion में 3 साल OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का दावा किया है।
यूजर एक्सपीरियंस की बात करें तो दोनों ही फोन के UI अच्छे और काफी क्लीन है। लेकिन मुझे Nothing Phone 4a का UI मुझे काफी पसंद है क्योंकि इसमें ज्यादा कस्टमाइजेशन के विकल्प मिल जाते है।
ओवरऑल दोनों ही फोन के UI अच्छे हैं और बेहतर यूजिंग एक्सपीरियंस देते हैं।
कैमरा सेटअप
Nothing Phone 4a में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है —50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS) और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा तथा 3.5x पेरिस्कोप लेंस (OIS) दिया गया है वहीं Moto Edge 70 Fusion में ड्युल कैमरा सेटअप दिया गया है जहां 50 मेगापिक्सल Sony-LYTIA 710 मेन कैमरा दिया गया है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
दोनों ही फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन के रियर कैमरा से 4K @ 30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट (Battery and charging support )
Nothing phone 4a में 5400 mAh बैटरी मिलती है जो एक दिन का बैटरी बैकअप आसानी से दे देता है वहीं Moto Edge 70 Fusion में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है करीब दो दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।
दोनों ही फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है लेकिन Nothing Phone 4a में फोन के साथ चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता है। Nothing Phone 4a में 50 वॉट फास्ट चार्जिंग और Moto Edge 70 Fusion में 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता।
Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70 Fusion Specifications
| Feature | Nothing Phone (4a) | Motorola Edge 70 Fusion |
|---|---|---|
| Display | 6.78-inch LTPO Flexible AMOLED Display, 120Hz | 6.8-inch 1.5K AMOLED, 144Hz |
| Display Type | Flat Display | Quad Curved Display |
| Processor | Snapdragon 7s Gen4 | Snapdragon 7s Gen4 |
| RAM & Storage | LPDDR4X RAM, UFS 3.1 | LPDDR4X RAM, UFS 3.1 |
| Rear Camera | 50MP + 8MP + 3.5x Periscope | 50MP Sony LYTIA-710 + 13MP |
| Front Camera | 32MP | 32MP |
| Battery | 5400mAh | 7000mAh |
| Fast Charging | 50W | 68W |
| Protection | Gorilla Glass 7i | MIL-STD-810H |
| Special Feature | Glyph Lighting Interface | IP68 / IP69 Rating |
हमारा सुझाव
अगर आपको यूनिक डिजाइन, Glyph लाइटिंग और क्लीन UI पसंद है तो Nothing Phone 4a एक शानदार विकल्प है। लेकिन अगर आप बड़ी बैटरी, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर दोनों ही फोन ₹30,000 के आसपास की कीमत में value for money स्मार्टफोन हैं।
इसे भी पढ़ें बजट के अनुसार परफेक्ट स्मार्टफोन कैसे खरीदें | How to buy a perfect smartphone according your budget – Complete guide
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q.1 Nothing Phone (4a) और Motorola Edge 70 Fusion में कौन सा फोन बेहतर है?
अगर आपको यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और Glyph लाइटिंग पसंद है तो Nothing Phone (4a) अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion बेहतर साबित हो सकता है।
लेकिन रियल लाइफ में ज्यादा डिफरेंस नहीं महसूस होता है।
Q 2. क्या Nothing Phone (4a) में Glyph लाइटिंग मिलती है?
हाँ, Nothing Phone (4a) में कंपनी की खास Glyph Interface लाइटिंग दी गई है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के साथ अलग-अलग तरीके से चमकती है।
Q3. गेमिंग के लिए Motorola Edge 70 Fusion या Nothing Phone (4a) कौन सा बेहतर है?
गेमिंग के लिए दोनों फोन अच्छे हैं, लेकिन ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है।
4. कैमरा के मामले में कौन सा फोन बेहतर है?
दोनों स्मार्टफोन में 50MP कैमरा मिलता है। Nothing Phone (4a) फोटो प्रोसेसिंग और डिटेल के लिए जाना जाता है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion भी अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग देता है।
Q5. बैटरी बैकअप किस फोन में ज्यादा अच्छा है?
बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Fusion बेहतर साबित होता है क्योंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए यह बेहतर साबित हो सकता है।
Q6. कीमत के हिसाब से कौन सा फोन ज्यादा value for money है?
अगर आपको प्रीमियम डिजाइन और यूनिक फीचर्स चाहिए तो Nothing Phone 4a अच्छा है। लेकिन कीमत और बैटरी के हिसाब से Motorola Edge 70 Fusion भी शानदार value for money फोन है।
इसे भी पढ़ें Vivo X200T vs Motorola Signature: Camera, Battery, Design और Performance में कौन सा फोन बेहतर है?