₹30,000 के अंदर सबसे बेस्ट स्मार्टफोन 2026: Moto Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a vs Vivo T4 Pro

₹30,000 के अंदर Best Smartphone: कौन सा फोन खरीदना सही रहेगा?

अगर आपका बजट ₹30,000 तक है और आप एक अच्छा और बैलेंस्ड फोन ढूंढ रहे हैं और आपके पास तीन ऑप्शन हैं — Moto Edge 70 Fusion, Nothing Phone 4a और Vivo T4 Pro, तो इन तीनों में से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही रहेगा?

यहां पर हम इन सभी स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और रियल यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर तुलना करेंगे ताकि आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चुन सकें।



डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी (Design & Durability)

अगर डिज़ाइन की बात करें तो तीनों ही स्मार्टफोन में आपको अलग-अलग डिज़ाइन देखने को मिलता है। Vivo में आपको क्लीन और सिंपल डिज़ाइन मिलता है। Moto के अंदर फैब्रिक फिनिश डिज़ाइन दी गई है, जो हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देती है। वहीं Nothing Phone 4a का डिज़ाइन सबसे अलग और मॉडर्न है।

इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ अलग-अलग टेक्सचर दिए गए हैं, जिससे यह एक यूनिक लुक देता है। साथ ही इसमें Glyph लाइट का फीचर और एक एक्स्ट्रा की (Essential Key) भी मिलती है।

हालांकि, Nothing Phone 4a थोड़ा हैवी (206g) है, जबकि Moto और Vivo का वजन करीब 193 ग्राम है।

IP Rating

  • Moto Edge 70 fusion और Vivo T4 Pro में IP68/IP69 की रेटिंग मिलती है। जबकि 
  • Nothing Phone 4a में सिर्फ IP64 की रेटिंग मिलती है।
IP रेटिंग के मामले में Moto Edge 70 Fusion और Vivo T4 Pro थोड़ा अच्छा साबित होते हैं।

डिस्प्ले कंपैरिजन (Display Comparison)

तीनों स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Moto और Nothing में 1.5K के आसपास बेहतर रिजोल्यूशन मिलता है, जबकि Vivo में FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।

  • Nothing Phone 4a में फ्लैट, 120Hz डिस्प्ले मिलता है और
  • Moto Edge 70 Fusion में Curved, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
  • Vivo T4 Pro में 120Hz FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। 

Netflix पर HDR सपोर्ट सिर्फ Vivo T4 Pro में मिलता है। 

सॉफ्टवेयर और यूआई (Software & UI)

सॉफ्टवेयर और यूआई की बात करें तो तीनों में ही आपको डिफरेंट यूआई मिलती है। तीनों ही लेटेस्ट Android 16 पे चल रहे हैं। Vivo में एक मेजर अपडेट आ चुका है। फिर भी अपडेट सपोर्ट जो है तीनों का ही आपको अच्छा मिल रहा है। 
Nothing Phone 4a का सॉफ्टवेयर क्लीन मिलता है और सबसे कम ब्लूटवेयर मिलते है जबकि Moto Edge 70 Fusion और Vivo T4 Pro में Nothing Phone 4a की तुलना में ज्यादा ब्ल्यूटवेयर मिलते है ।
Moto Edge 70 Fusion में  Hello UI मिलता है ,Vivo T4 Pro में Origin OS और Nothing Phone 4a में Nothing UI मिलता है। 

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें स्मूद UI और क्लीन सॉफ्टवेयर मिलता हो , तो आप के लिए Nothing Phone 4a अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप ज्यादा एनीमेशन  पसंद करते है तो Vivo T4 Pro अच्छा विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें Moto Edge 70 Fusion की तुलना में ज्यादा विकल्प मिलते है। 

डायलर और कॉल रिकॉर्डिंग

Moto Edge 70 Fusion में आपको गूगल डायलर मिलता है जिससे आप कॉल रिकॉर्ड अनाउंसमेंट के साथ कर पाएंगे। यहां आप चुपके से कॉल रिकॉर्ड नहीं कर  पाएंगे। और Nothing Phone 4a में भी गूगल डायलर ही मिलता है  लेकिन यहां एक विजेट दिया गया है जिसे आप टैप करने से कॉल के दौरान आपकी साइलेंट कॉल रिकॉर्डिंग हो जाएगी। लेकिन ये ऑटो कॉल रिकॉर्डिंगnनहीं कर सकता। आपको हर बार टैप करना पड़ेगा। 

लेकिन Vivo T4 Pro में Vivo का खुद का डायलर मिलता है जिससे आप बिना अनाउंसमेंट के कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

Vivo T4 Pro में 6500mAh बैटरी दी गई है वहीं Moto Edge 70 Fusion के अंदर 7000mAh दी गई बैटरी है और Nothing phone 4a में सिर्फ 5400mAh की बैटरी मिलती है। 

इन सभी स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है Moto Edge 70 Fusion में 68 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और Nothing Phone 4a में 50 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है वहीं Vivo T4 Pro में 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी कैपेसिटी के मामले में Moto Edge 70 Fusion थोड़ा अच्छा साबित होता है क्योंकि इसमें 7000mAh बड़ी बैटरी मिलती है। 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Nothing Phone 4a और moto Edge 70 Fusion दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen4 प्रोसेसर मिलता है। जिसका Antutu स्कोर 1.1मिलियन के आसपास आता है। 

Nothing Phone 4a  LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है और Moto Edge 70 Fusion LPDDR4X रैम और UFS 3.1 मिलता है। 




Vivo T4 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प मिलता है। 
हालांकि ये तीनों फोन गेमिंग फोन नही है लेकिन कैजुअल गेमिंग आसानी से कर सकते हैं। अन्तुतु स्कोर 1 मिलियन के पास होने से मल्टीटास्किंग , ब्राउजिंग आसानी से कर सकते है। 

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तीनों में  50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है लेकिन Moto Edge 70 Fusion के अंदर आपको 3 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। और Nothing phone 4a के अंदर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड  कैमरा मिलता है। लेकिन Vivo T4 Pro में कोई अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं दिया गया है। 

सेल्फी कैमरा की बात करें तो Moto Edge 70 Fusion और Nothing phone 4a में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत

Moto Edge 70 Fusion की कीमत करीब ₹27,000, है और Vivo T4 Pro की कीमत करीब ₹28,000 और Nothing Phone 4a की कीमत करीब₹32,000 के आसपास है।  लेकिन Vivo में बॉक्स में charger + cover मिलता है, और Nothing में बॉक्स के साथ charger नहीं मिलता।

इसे भी पढ़ें:VIVO T5X इतना पावरफुल फोन इस प्राइस में? Full Review देखो!


Feature (फीचर) Moto Edge 70 Fusion Nothing Phone 4a Vivo T4 Pro
Design (डिज़ाइन) Fabric finish, premium feel Transparent back, glyph lights Clean & simple design
Weight (वजन) 193g 206g (heavy) 193g
Build Quality (बिल्ड क्वालिटी) Premium & strong Stylish but bulky Slim & premium
IP Rating (प्रोटेक्शन) IP68/IP69 IP64 IP68/IP69
Display Type (डिस्प्ले) Curved AMOLED Flat AMOLED AMOLED
Refresh Rate (रिफ्रेश रेट) 144Hz 120Hz 120Hz
HDR Support (HDR सपोर्ट) Limited Limited Netflix HDR support
Processor (प्रोसेसर) Snapdragon 7s Gen4 Snapdragon 7s Gen4 Snapdragon 7 Gen 4
RAM & Storage (रैम/स्टोरेज) LPDDR4X + UFS 3.1 LPDDR4X + UFS 3.1 LPDDR4X + UFS 2.2
Battery (बैटरी) 7000mAh 5400mAh 6500mAh
Charging (चार्जिंग) 68W fast charging 50W fast charging 90W fast charging
Camera (कैमरा) 50MP + basic ultrawide 50MP + 8MP ultrawide 50MP (no ultrawide)


हमारा सुझाव 

अगर आप clean UI और unique design चाहते हैं, तो Nothing Phone 4a आपके लिए सही रहेगा।

अगर आप battery backup और value for money चाहते हैं, तो Moto Edge 70 Fusion सबसे balanced choice है।

अगर आप fast charging और ज्यादा features चाहते हैं, तो Vivo T4 Pro आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने