Lava Agni 4 5G: भारतीय ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन – जानिए क्यों खास है?

  1.  Lava Agni 4 5G: भारतीय ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन – जानिए क्यों खास है ?

Written by : Lavkush Maurya 
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी  Lava ने अपना एक और  दमदार मोबाइल फोन Lava Agni 4  5G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity 8350 4nm  प्रोसेसर के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया है।20 नवम्बर 2025 को लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अपने लुक और डिजाइन से काफी चर्चा में है।
लावा अग्नि 4 5G खरीदने के मुख्य कारण ;
  • 6.6u इंच 120 Hz रिफ्रेश एमोल्ड डिस्प्ले 
  • MediaTek Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर 
  • 50 मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा 
  • 5000mAh की बैटरी 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 
  • कस्टम फंक्शन बटन 
  • Vayu AI के साथ 
Lava Agni 4 5G: भारतीय ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन
Image source: Lava official 

लावा अग्नि 4  कैमरा सेटअप 

Lava ने अपने इस स्मार्टफोन लावा अग्नि 4 5G में 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है जो हर कंडीशन में अच्छी फोटो क्लिक करता है।
साथ ही 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया है जिसमें 4k 60fps पर प्रो लेवल अल्ट्रा क्लियर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

▪️ इसे भी पढ़ें:Realme GT 8 pro 200 MP कैमरा और 7000 mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फोन

लावा अग्नि 4 5G बैटरी परफोर्मेंस 

Lava ने अपने इस स्मार्टफोन लावा अग्नि 4 को 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है। बड़ी बैटरी होने के साथ ही 66 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। कंपनी का कहना है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 14 घंटे तक नॉन स्टॉप यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं।
Lava Agni 4 5G: भारतीय ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बैटरी बैकअप डिटेल


डिजाइन  (Design) क्या हैं खास 

लावा अपने इस मोबाइल डिवाइस लावा अग्नि 4 में मेटल की बनावट पेश की है और डुअल रियर कैमरा सेटअप दे रहा है ।जो कि  लावा का यह एक उल्लेखनीय बदलाव है क्योंकि लावा अपने पिछले फोन लावा अग्नि 3 में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया था। अग्नि 3 के पिछले हिस्से पर मौजूद सेकेंडरी डिस्प्ले भी इस मॉडल लावा अग्नि 4 में नहीं है ।

 लावा  अग्नि 4  में एक नया साइड बटन और रियर कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है। साथ ही फोन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

लावा अग्नि 4 5G प्रोसेसर और स्टोरेज विकल्प 

टेक कंपनी Lava ने अपने इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity  8350 4nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है जिसका Antutu स्कोर करीब 1.4 मिलियन के आसपास है। जिसमें गेमिंग ब्राउजिंग मल्टीटास्किंग जैसे टास्क आसानी से स्मूद तरीके से कर सकते हैं।

स्टोरेज विकल्प: 

लावा का यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है ।

लावा अग्नि 4 डिस्प्ले 

लावा अग्नि 4 5G में 6.67 इंच की 1220×2652 रेजुलेशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट एमोल्ड डिस्पले दिया गया है। 

लावा अग्नि से जुड़े सवाल?

▪️ क्या लावा अग्नि 4 5G फोन है?
     हां, लावा अग्नि 4 एक 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन है। 
▪️ लावा अग्नि 4 में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?
      लावा अग्नि 4 में MeadiaTek का Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
▪️ लावा अग्नि 4 में कैमरा कितने मेगापिक्सल दिया गया है?
     लावा अग्नि 4 में 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने