Realme P4R 5G Launch Date Confirm: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

मोबाइल निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) जो मुख्य रूप से सस्ती कीमत में बेहतरीन फीचर्स , आकर्षक डिज़ाइन, और दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोंस के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कंपनी अपने एक और नए स्मार्टफोन Realme P4R 5G को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। 


यह स्मार्टफोन अपनी बड़ी बैटरी और स्मूद मल्टीटास्किंग ,और आकर्षक डिजाइन को लेकर काफी चर्चा में है। 

 Realme P4R 5G डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी 

Realme का यह स्मार्टफोन Realme P4R 5G आधिकारिक घोषणा के अनुसार 8.8mm स्लिम डिजाइन,और प्लास्टिक बैक पैनल के साथ स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों Silver Glare, Lavender Glare और Titanium Glare के साथ आएगा और इसमें मौजूद AI Pulse Light लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। 

फोन की सुरक्षा के लिए इसमें मिल्ट्री ग्रेड IP65 का सर्टिफिकेशन भी मिलने वाला है। 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

कंपनी इस स्मार्टफोन Realme P4R 5G में 8000 mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है साथ ही इसमें 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी मिलने वाला है इसके साथ– साथ All Scenario Bypass Charging" का भी विकल्प मिलेगा। 

कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसमें करीब 12 घंटे फ्री फायर जैसे गेम खेल सकते हैं,21 घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं। 

हालांकि यह बैटरी बैकअप एक संभावित बैटरी बैकअप है वास्तविक बैटरी बैकअप फोन के लॉन्च और उपयोग के बाद ही पता चलेगा। 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस 

Realme P4R 5G के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। स्मूद स्क्रोलिंग, ब्राउज़िंग के साथ साथ कैजुअल गेमिंग में शानदार परफोर्मेंस देगा। 

साथ ही इसमें 5300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है,फोन को उपयोग करते समय गर्म होने से बचाएगा। 

अन्य स्पेसिफिकेशन 

Realme P4R 5G के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1200 निट्स ब्राइटनेस वाला अल्ट्रा सनलाइट डिस्प्ले मिलेगा जो 144 Hz हाइ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 


कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल ड्यूल Ai मेन कैमरा मिलेगा हालांकि, फ्रंट कैमरे की पूरी जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

Realme P4R 5G लॉन्च डेट और संभावित कीमत 

कंपनी अपने इस स्मार्टफोन Realme P4R 5G को 10 जून 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करेगी। जिसे लॉन्च के बाद Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ई कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते है। इसके साथ साथ यह स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा।  

कीमत की बात करें तो कीमत को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया है हालांकि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 15,000 से 20,000 रूपये हो सकती है। 

 Realme P4R 5G से जुड़े सवाल 

Q1. Realme P4R 5G भारत में कब लॉन्च होगा?

 कंपनी के अनुसार Realme P4R 5G भारत में 10 जून 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

Q2. Realme P4R 5G में कितनी बैटरी मिलेगी?

 इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Q3. Realme P4R 5G में कौन सा प्रोसेसर दिया जाएगा?

Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Q4. Realme P4R 5G में कितना रिफ्रेश रेट मिलेगा?

 फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है।

Q5. क्या Realme P4R 5G 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा?

 हाँ, यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने