realme भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन realme 16x 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी हैं। realme 16x 5G में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ गेमिंग और शानदार डिस्प्ले पर खास ध्यान दिया है। यदि आप ₹15,000–₹20,000 की रेंज में एक दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
realme अपना यह realme 16x 5G फोन 12 अगस्त 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश करेगी। यह स्मार्टफोन GLORY WHITE और ENDURANCE BROWN दो कलर विकल्प के साथ लॉच होगा।
7000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
realme 16x 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर लगभग 2 दिन तक चल सकती है।
साथ ही इसमें 45W SuperVOOC Fast Charging का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो सकेगी साथ ही इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ ऑल सिनेरियो बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के दावे के अनुसार—
- Music: लगभग 156 घंटे
- Free Fire: लगभग 12 घंटे
- YouTube: लगभग 20 घंटे
- Navigation: लगभग 19 घंटे
144Hz स्मूथ डिस्प्ले
कंपनी ने realme 16x 5G का जो टीजर दिया है उससे साफ पता चलता है कि फोन में 144Hz Refresh Rate वाला डिस्प्ले मिलेगा , जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग,बेहतर गेमिंग अनुभव,,कम लैग और तेज़ टच रिस्पॉन्स मिलेगा।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
| MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ realme 16x 5G image source: realme official |
realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ मिलेगा
- 14GB तक Dynamic RAM
- 256GB स्टोरेज
- UFS 2.2 Storage
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर रोज़मर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन देने में सक्षम है।
5300mm² VC Cooling System
कंपनी ने realme 16x 5G को लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 5300mm² Vapor Chamber Cooling System दिया गया है। इससे तापमान नियंत्रित रहता है ,गेमिंग अधिक स्थिर रहती है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन मिलता है।
50MP AI Camera
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI Camera मिलेगा। AI कैमरा बेहतर डिटेल, पोर्ट्रेट और डे-लाइट फोटोग्राफी में मदद करेगा।
IP65 और Military-Grade Certification
फोन में IP65 Dust & Water Resistance और Military Grade Shock Resistance जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ जाता है।
5-Year Smooth Performance
realme का दावा है कि यह फोन 5 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे लंबे समय तक इसका अनुभव बेहतर बना रहेगा। अगर Realme का यह दावा सही निकला तो यह फोन लंबे समय तक एक ही फोन रखने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 144Hz Refresh Rate
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
- RAM 14GB Dynamic RAM
- स्टोरेज :256GB
- बैटरी: 7000mAh
- चार्जिंग: 45W Fast Charging
- कैमरा: 50MP AI Camera
- कूलिंग: 5300mm² VC Cooling
- रेटिंग: IP65 + Military Grade
- अन्य 5-Year Smooth Performance
realme 16x 5G उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। 7000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा इसे अपनी कीमत के हिसाब से एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं।