बादशाह का नया अवतार- Sah Rukh Khan ने अपने 60वे जन्मदिन पर अपनी फिल्म 'King' का टीजर किया रिलीज

बादशाह का नया अवतार- Sah Rukh Khan ने अपने 60वे जन्मदिन पर अपनी फिल्म 'King' का टीजर किया रिलीज 

आज 2 नवंबर 2025 के दी शाहरुख खान ने अपने 60वे जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म 'King' का टीजर रिलीज कर दिया है बॉलीवुड के"बादशाह" ने अपने फैंस को अपने जन्मदिन के मौके पर एक खास तोहफा दिया है

शाहरुख खान ने अपने 60वे जन्मदिन पर किंग का टीजर रिलीज किया 


किंग खान का 60वां जन्मदिन बना कुछ खास 

2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान ने अपने 60वे जन्मदिन के मौके पर न सिर्फ जन्मदिन मनाया बल्कि अपनी सबसे चर्चित फिल्म 'King' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। 

हर साल की तरह अपने पसंदीदा स्टार की झलक को देखने के लिए मुंबई में मन्नत के बाहर हजारों फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मौका कुछ खास था, इस बार शाहरुख ने अपने फैंस को कुछ खास तोहफा दिया है 'King' के टीजर की घोषणा कर दी।


King का पहला लुक और टीजर: धमाकेदार एक्शन 

टीजर में शाहरुख को नए अवतार में नजर आते दिखे - उनकी आंखों में वही पुराना अंदाज एक्शन, इमोशन के साथ टीजर में उनकी एंट्री पर बैकग्राउंड में एक डायलॉग गूंजता है:

"कितने खून किए, याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे, कभो पूछा नहीं, बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है, और मैं उसकी वजह।"

इस डायलॉग ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है


फिल्म की कहानी में 'King' कौन ?

फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह से नहीं जारी किया गया है लेकिन कुछ सूत्रों के मुताबिक 'King' एक एक्शन, ड्रामा मूवी होने वाली है।

यह भी कहा जा रहा है शाहरुख खान का किरदार 'Don' यूनिवर्स से जुड़ा हो सकता है। फिल्म में पावर, रिवेंज का जबरदस्त तड़का लगाया गया है


फिल्म की टीम और डायरेक्टर कौन

फिल्म 'King' Directed by Siddharth Anand है, जिन्होंने ‘Pathaan’ और ‘War’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 

फिल्म प्रोड्यूस होगी Red Chillies Entertainment के द्वारा। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली है।फिल्म की शूटिंग दुबई, लंदन और मुंबई में की गई है। कास्ट में शाहरुख खान के अलावा कई बड़े नाम जुड़े हैं।

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि “King” बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब को आसानी से पार कर सकती है।

2 नवंबर 2025- 'King' के टीजर ने यह साबित कर दिया है कि शाहरुख खान सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक भावना है।  उनकी एनर्जी, डायलॉग डिलीवरी और प्रेज़ेंस अब भी वैसी ही है जैसी 30 साल पहले थी। 

उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन को एक नई शुरुआत बना दिया 

“क्योंकि असली किंग कभी रिटायर नहीं होता।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने