₹20,000 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G स्मार्टफोन 2026

अगर आप भी 2026 में एक नया पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹20,000 तक है, तो सही फोन चुनना आज के समय में थोड़ा मुश्किल हो गया है। क्योंकि इस बजट में कई कंपनियां नए-नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, लेकिन उनमें कहीं न कहीं कुछ कमी (डाउन्ग्रेड) भी देखने को मिल जाती है।

ऐसे में हमने आपके लिए ₹15,000 से ₹20,000 के बीच आने वाले कुछ बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो हमारी नजर में वैल्यू फॉर मनी साबित होते हैं। इस प्राइस रेंज में आपको अच्छा परफॉर्मेंस, बढ़िया कैमरा, बड़ी बैटरी और स्मूद एक्सपीरियंस वाले कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

नीचे दी गई लिस्ट की मदद से आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से एक सही स्मार्टफोन आसानी से चुन सकते हैं।
Best smartphone under ₹20,000


Realme P4x 5G 


लिस्ट का पहला फोन है Realme  P4x 5G जो काफी इंटरेस्टिंग फोन है। इसमें आपको 7000mAh बड़ी बैटरी मिलती है। 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

डिस्प्ले की बात करें तो Realme P4x 5G में पंच होल के साथ फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है जिससे 144 Hz हाई रिफ्रेश का सपोर्ट मिलता है।

 यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आता है जो फोन की कीमत के हिसाब से एक अच्छा प्रोसेसर है। 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 और Realme UI 6 के साथ लॉन्च हुआ था जिसमें LPDDR4X रैम UFS 3.1 सेस्टोरेज मिलता है। 

इसके अलावा इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स का भी सपोर्ट मिल जाता है। 

कैमरा की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है दिया गया है जिसमें OIS  का सपोर्ट नहीं मिलता है।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 जिससे फुल एचडी में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर पाएंगे। रियर कैमरा से 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन करीब ₹16,000 के आसपास मिल जाता है जो इस कीमत में एक अच्छा वैल्यू फॉर मनी फोन है।


 Realme P4  5G 


Realme का यह स्मार्टफोन भी ₹20,000 की रेंज में एक अच्छा वैल्यू फोन है। जहां पर फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है और साथ ही 144Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में इन डिस्प्ले डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है 
जो कीमत के हिसाब से बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन LPDDR 4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल मेन OIS  कैमरा दिया गया है। जिससे 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

 साथ ही 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे डीसेंट सेल्फी फोटो कैप्चर कर सकते हैं।
 
बैटरी बैकअप की बात करें तो यहां पर 7000mAh की बैटरी दी गई है और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 7000mAh की बड़ी बैटरी होने से फोन करीब दो दिन तक बैटरी बैकअप देता है। 

यह स्मार्टफोन Realme Ul 6 के साथ आया था , और 3 साल के अपडेट्स भी आपको यहां पर मिल रहे हैं। यानि प्राइस के हिसाब से फीचर्स काफी अच्छे हैं। 

 Realme P4 में ड्यूल स्पीकर्स भी आपको मिल जाते हैं। तो ये लगभग ₹20000 की रेंज में एक अच्छा फोन भी कह सकते हैं। 

3. Motorola G67

 Motorola का G67 Power स्मार्टफोन मुझे  काफी अच्छा लगा है क्योंकि ये एक अच्छी प्राइस पर अभी भी मिल रहा है। इसकी कीमत ज्यादा बढ़ी नहीं है। 

यह स्मार्टफोन अभी भी करीब ₹17000  में मिलता है जिसमें आपको 8GB  रैम और 128GB स्टोरेज मिल जाती है। 

Motorola G67 power में 7000mAh की एक बड़ी बैटरी मिलती है और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। 

परफोर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen2  प्रोसेसर दिया गया है जो अच्छा परफॉर्मेंस निकाल कर देता है। Motorola G67 power में LPDDR4X रैम और UFS 2.2  स्टोरेज मिलता है। 

अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको पंच होल वाली एचडी प्लस एक एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल जाता है।

Motorola G67 power में 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 कैमरा सेंसर दिया गया है जिससे अच्छी फोटो कैप्चर कर सकते हैं इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया है। और 4K वीडियो रियर में शूट कर सकते हैं और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे 4K में वीडियो शूट कर सकते हैं।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च हुआ था और कंपनी ने सिर्फ 1 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स देने की बात की है। जिसमें आप एंड्रॉयड 16 ही उपयोग कर पाएंगे।  
अगर आप चाहे तो इस स्मार्टफोन को इग्नोर भी कर सकते है। लेकिन कीमत के हिसाब से  बैलेंसड परफॉर्मेंस निकाल कर देता है। 

 CMF Phone 2 Pro

यह स्मार्टफोन इस कीमत में एक अच्छा बैलेंस्ड परफोर्मेंस वाला फोन है जिसमें आपको Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
CMF Phone 2 Pro first look


CMF Phone 2 Pro में  कैमरा सेटअप भी मिल जाता है अच्छा है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे से 4K 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

यहां पर सिर्फ 5000mAh की बैटरी मिलती है ,लेकिन चार्जर बॉक्स में आपको मिल जाएगा। 

इसके अलावा इसमें  फुल एचडी प्लस फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz की रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

एक कमी ये है कि इसमें सिंगल स्पीकर है जो कि एवरेज साउंड के साथ आता है स्पीकर के लिए शायद कुछ लोगों के लिए डील ब्रेकर हो सकता है। लेकिन मेरे हिसाब से लगता है कि कहीं न कहीं कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा। 



 OPPO K13 5G 

अगर आप ₹20,000 के अंदर OPPO का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OPPO K13 एक अच्छा वैल्यू फॉर मनी फोन है।
 
OPPO K13 में 7000mAh की बैटरी के साथ 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी होने से बैटरी बहुत अच्छी चलती है। एक बार फुल चार्ज करने पर दो दिन तक बैटरी बैकअप देता है। 

Snapdragon 6s Gen4  प्रोसेसर होने से यह स्मार्टफोन पावरफुल परफॉर्मेंस देता है । OPPO K13 में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। 

साथ ही 50 मेगापिक्सल का मेन OIS कैमरा दिया है लेकिन इसमें अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं मिलता है। रियर में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और यहां पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

OPPO K13 में फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। 

Infinix GT30 

अगर आप ₹20,000 के अंदर एक गेमिंग फोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए Infinix का GT30 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

यह स्मार्टफोन सेमी ट्रांसपेरेंट डिजाइन  के साथ आता है और थोड़ी बहुत लाइट्स भी आपको मिल जाती है। जो देखने में काफी अच्छा लगता है।

साथ ही साथ आपको उसके अलावा शोल्डर ट्रिगर्स भी मिलते हैं जो कि सेगमेंट में पहली बार आपको मिल रहा है और ड्यूल स्पीकर्स के साथ आता है। तो बेसिक सारे रिक्वायरमेंट्स ये पूरे कर लेता है।

Infinix GT30 में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला 144 Hz एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

इसके साथ-साथ  MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।  यह स्मार्टफोन LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इस स्मार्टफोन में 90fps पर BGMI गेम खेल सकते है। 

कैमरा भी कम नहीं है इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन Sony सेंसर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरा से 4K @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है यहां पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी विकल्प मिल जाता है। 
मेरे हिसाब से यह स्मार्टफोन एक वैल्यू फॉर मनी फोन है। 

POCO X7 5G

POCO X7 में आपको 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।


फोन में ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है।

परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 रियर कैमरा दिया गया है, साथ ही एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिलता है। रियर कैमरा से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

POCO ने इस स्मार्टफोन को 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
यह स्मार्टफोन लगभग ₹18,000 के आसपास उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A35 

अगर आप Samsung यूजर्स हैं तो आप Samsung Galaxy A35  को देख सकते हैं। यह एक  बैलेंस परफॉर्मेंस वाला फोन है इसमें  LPDDR4X  रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। 

यह स्मार्टफोन फ्लैट पंच होल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120 हर्ट की रिफ्रेश रेट मिलती है। 

और इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का OIS के साथ मेन कैमरा है मिलता है और इसमें  अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी  दिया गया है। रियर कैमरे से 4K  में वीडियो शूट कर सकते हैं। 

सेल्फी  के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां पर भी 4K में वीडियो शूट कर सकते हैं। और एक चीज़ मैं जरूर कहता हूं जितने भी दूसरे फोंस आपको मार्केट में मिल रहे हैं इस प्राइस रेंज में इसमें आपको कैमरा सबसे बेस्ट देखने को मिलेगा। 

बाकी  यह स्मार्टफोन One UI 7 पर आया था। कंपनी इसमें 4 साल के अपडेट्स दे रही है। जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिलेंगे। 

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है  25 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है लेकिन  चार्जर बॉक्स में आपको नहीं मिलेगा। 

ओवरऑल देखेंगे तो यह काफी बैलेंस्ड फोन है। अगर  आप Samsung  यूज़र
 हैं और अगर आपका बजट ₹20,000 तक है तो आप Samsung Galaxy A35 देख सकते हैं।

Samsung Galaxy F56| M56

 इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जो परफॉर्मेंस को काफी स्मूद बनाता है। आपको इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिलती है, जो Gorilla Glass Victus+ के साथ आती है।


कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ में अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और 12MP का सेल्फी कैमरा भी 4K वीडियो सपोर्ट करता है, जिससे कैमरा एक्सपीरियंस अच्छा मिलता है।

यह फोन लगभग 6 साल के अपडेट्स के साथ आता है और One UI 7 पर आधारित है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

तो दोस्तों, अगर आप ₹20,000 के बजट में Samsung का फोन लेना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मैंने अपने हिसाब से 15,000 से 20,000 के बीच आने वाले सभी अच्छे फोन्स बता दिए हैं। यह चुनना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन मुझे लगता है कि ये सभी फोन्स अपने-अपने तरीके से वैल्यू फॉर मनी हैं।

मेरा सुझाव 

₹15,000 से ₹20,000 के बजट में आज के समय में स्मार्टफोन चुनना आसान नहीं है, क्योंकि हर फोन में कुछ न कुछ खास है और कहीं न कहीं थोड़ा समझौता भी करना पड़ता है। लेकिन अगर आपकी जरूरत साफ है, तो सही फोन चुनना काफी आसान हो जाता है।

अगर एक लाइन में कहें तो:
“कोई भी फोन परफेक्ट नहीं है, लेकिन सही जरूरत के हिसाब से हर फोन परफेक्ट बन सकता है।”

इसलिए खरीदने से पहले ये जरूर तय करें:

  • आपको गेमिंग चाहिए या कैमरा?
  • बैटरी बैकअप ज्यादा जरूरी है या डिजाइन/डिस्प्ले?
  • आप लंबे समय तक चलाना चाहते हैं या सिर्फ 2–3 साल?

अगर आप ये 3 चीजें क्लियर कर लेते हैं, तो आपका परफेक्ट फोन आपको खुद मिल जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने